Bikaner Live

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बीकानेर जिले के पहलवानों हुआ चयन

15 मई 2022 बीकानेर/जिला कुश्ती सगंम द्वारा आज 15 मई 2022 को अंडर 15 वर्ष के बालक/ बालिकाओं (पहलवानों) का चयन प्रतियोगिता के आधार पर सुबह 11:00 बजे पटेल बालविहार व्यायामशाला, पटेल नगर बीकानेर में किया गया। पटेल बाल विहार व्यायामशाला के संचालक एवं कुश्ती संगम के सचिव पहलवान जगन पूनियां ने जानकारी देते हुए बताया जिला स्तर पर चयनित हुए खिलाड़ी 22 एवं 23 मई को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता भरतपुर में भाग लेंगे। इन पहलवानों को अपने साथ मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट एवं दो पासपोर्ट साइज की फोटो साथ में लाने होंगे, मूल प्रमाण पत्रों के अभाव में पहलवान प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। कुश्ती चयन मंडल में पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने उपस्थित रहकर कर सभी बाल पहलवानों के डॉक्यूमेंट चेक कर पहलवानों को प्रतियोगिता के आधार पर चयन किया।
द्वारा-पहलवान महावीर कुमार सहदेव, पटेल बालविहार व्यायामशाला, बीकानेर

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post