Bikaner Live

घर के आगे खड़ी टाटा मैजिक वाहन को उठा ले गए चोर

बीकानेर,शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसके चलते हर दूसरे दिन चोर कभी घरों में तो कभी दुकानों में सैंधमारी कर रहे है। यहीं नहीं दुपहिया वाहनों के साथ साथ अब चौपहिया वाहनों को भी उठा ले जाने की घटनाएं बढऩे लगी है।

ऐसा ही एक परिवाद नयाशहर मामले में दर्ज हुआ है जिसमें अज्ञात चोर घर के आगे खड़ी टाटा मैजिक वाहन को उठा ले गये। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इसको लेकर परिवादी मुक्ता प्रसाद निवासी नरेश चौधरी ने नयाशहर थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाते हुए बताया कि शनिवार को उनके घर के आगे खड़ी टाटा मैजिक आर जे 07 टीए 0888 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये।

Author picture

खबर

http://

Related Post