Bikaner Live

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
soni


बीकानेर, 17 मई। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि वे युवा जो 18 वर्ष की अधिक आयु प्राप्त कर चुके हैं तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की किसी भी योजना में पूर्व में अनुदान का लाभ प्राप्त नहीं किया है, वे इस योजना के लिए पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत निर्माण कार्यों से संबंधित परियोजनाओं के लिए अधिकतम 25 लाख रूपये तथा सेवा कार्यों से संबंधित परियोजनाओं केे लिए अधिकतम 10 लाख रूपये के ऋण के लिए योजना की वेबसाइट से वांछित दस्तावेज सहित अपना आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत लाभार्थी को श्रेणी के अनुसार 15 से 35 प्रतिशत का अनुदान देय है। आवेदक योजना की वेबसाइट पर वांछित दस्तावेज एवं जानकारी डालकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक अधिक जानकारी कार्यालय समय में रानी बाजार स्थित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!