Bikaner Live

स्व. जितेन्द्र सिंह सेवड़ा की पुण्यतिथि पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शुक्रवार को
जल संसाधन मंत्री श्री मालवीय और ऊर्जा मंत्री श्री भाटी करेंगे शुभारंभ
soni


बीकानेर, 19 मई। रामपुरिया महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष स्व. जितेन्द्र सिंह सेवड़ा की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को प्रातः 9 बजे जैसलमेर रोड स्थित जाट धर्मशाला में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान षिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का शुभारम्भ जल संसाधन मंत्री श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय और ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी करेंगे। उल्लेखनीय है कि छात्र राजनीति में सक्रिय रहे सेवड़ा का गत वर्ष सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। उनकी स्मृति में उनके परिजनों एवं मित्रों द्वारा यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। रामपुरिया कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सोनवीर सिंह सियाणा, सुरेन्द्र सिंह भाटी सेवड़ा, राजेन्द्र सिंह उदासर आदि ने गुरुवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। स्व. जितेन्द्र सिंह श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के सेवड़ा ग्राम के निवासी थे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!