

बीकानेर 23 मई अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की सत्र 2022-23 के प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मिटींग 21-22 मई को सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान गोपाल गर्ग साहब जी की अध्यक्षता में माउंट आबू में सम्पन्न हुई । जिसमें पूरे देश के 22 प्रांतों के प्रतिनिधि मौजूद थे ।
बीकानेर जिले से जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार अग्रवाल एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भी इस महत्वपूर्ण बेठक में भाग लिया । दो दिन में विभिन्न सत्रों में समाज की अनैक समस्याओं पर गंभीर चिंतन कर अनैक निर्णय लिए गए । जिनमें प्रमुख थे— हमें राजनितिक क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभानी चाहिए । हम संख्या में दस करोड़ है फिर भी हमें वो स्थान प्राप्त क्यों नहीं है इस पर चिंता कर कईं निर्णय लिए गए । शिक्षा में और प्रभावी भूमिका निभाने बाबत जिला स्तर पर छात्रावासों का निर्माण और केरियर कौंसलिग, व ज़रूरत मंद छात्रों को छात्रवृत्ति योजना, सिंगल वूमेन परिवारों को मासिक सहायता आदि अनेक निर्णय लिए गए । इसके लिए जिला इकाइयों को और मजबूत बनाने का भी निर्णय लिया गया । बीकानेर इकाई के जिला मंत्री नरेंद्र अग्रवाल ने सम्मेलन की जानकारी दी!















