Bikaner Live

समाज सेवा शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने किया श्रमदान
soni


बीकानेर, 23 मई। राजकीय मोहता मूलचंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर के दौरान सोमवार विद्यार्थियों ने सियाणा पार्क में श्रमदान किया।
प्रधानाचार्य निशा भारद्वाज ने बताया कि 17 मई से चल रहे शिविर के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी श्रंखला में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा पार्क की साफ सफाई और पेड़ पौधों की देखरेख संबंधी कार्य किया गया। विद्यार्थियों को श्रमदान और साफ सफाई का महत्त्व बताया गया और स्वच्छ बीकाणा की परिकल्पना को साकार करने के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया गया। इस दौरान कमल कुमार भोजक, शरद गोपाल ओझा, शशि प्रभा छाबड़ा, कुशाल बारिया, सुमित पारीक और मुकेश सारस्वत आदि मौजूद रहे। यह शिविर 31 मई तक चलेगा।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!