Bikaner Live

‘पुकार’ के तहत 533 स्थानों पर हुई जाजम बैठकें, 9 हजार 561 महिलाओं ने निभाई भागीदारी


बीकानेर, 25 मई। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की पहल पर जिले में चल रहे ‘पुकार’ अभियान के तहत बुधवार को 533 स्थानों पर जाजम बैठकें हुई। इनमें 9 हजार 561 महिलाओं ने भागीदारी निभाई।


जिला कलक्टर ने बताया कि नोखा में 103, खाजूवाला में 82, बीकानेर शहर में 79, श्रीकोलायत और बीकानेर ग्रामीण में 75-75, श्रीडूंगरगढ़ में 65 तथा लूणकरणसर में 54 स्थानों पर बैठकें हुई। इस दौरान महिलाओं को गर्भधारण से लेकर बच्चे के दो वर्ष का होने तक रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। जाजम बैठकों में 3 हजार 717 गर्भवती महिलाएं शामिल हुई। इन्हें संस्थागत प्रसव, गर्भावस्था के दौरान टीकाकरण तथा आवश्यक जांचों आदि की जानकारी दी गई। वहीं 4143 धात्री महिलाओं को स्तनपान एवं विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों के टीकाकरण के संबंध में जागरुक किया गया। इस दौरान 36 हजार 204 आयरन टेबलेट वितरित की गई।
अब तक हुई 3 हजार 400 से अधिक बैठकें
‘पुकार’ अभियान के तहत अब तक 3 हजार 480 बैठकें हो चुकी हैं। इस अभियान की शुरूआत 6 अप्रैल को हुई थी। तब से लेकर अब तक प्रत्येक बुधवार वार्ड और ग्राम पंचायत स्तर तक इन बैठकों को आयोजन हो रहा है। अभी तक 65 हजार से अधिक महिलाओं से सीधा संवाद इस अभियान के तहत किया जा चुका है। इनमें 27 हजार से अधिक गर्भवती और 25 हजार से अधिक धात्री महिलाएं शामिल हैं। इन शिविरों में 2 लाखा 28 हजार से अधिक आयरन टेबलेट्स का वितरण किया जा चुका है।

Author picture

खबर

http://

Related Post