Bikaner Live

सीएडी विभाग की पदोन्नति समिति की बैठक हुई आयोजित
सीएडी के विभिन्न कार्मिकों को मिला पदौन्नति का लाभ


बीकानेर, 25 मई। सीएडी विभाग की पदोन्नति समिति की बैठक बुधवार को संभागीय आयुक्त एवं सीएडी आयुक्त डॉ. नीरज के पवन की अध्यक्षता में सीएडी कार्यालय में आयोजित हुई।
बैठक में सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर बजरंग लाल व्यास, सुभाषचन्द्र मिश्रा, विपिन व्यास एवं सत्यवीर जैन तथा वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर भगवती लाल व गौरव पुरोहित को पदोन्नत किया गया। बैठक सम्बन्धी कार्यवाही स्थापना शाखा के प्रभारी गणेश लाल सुथार द्वारा की गई।
बैठक में अतिरिक्त आयुक्त सीएडी दुर्गेश कुमार बिस्सा, कार्यवाहक उपायुक्त धर्मपाल सिंह खीचड़ तथा वरिष्ठ लेखाधिकारी दिनेश कुमार गौड़ उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!