Bikaner Live

आंध्र प्रदेश में एम एम ग्राउंड की हर्षिता बिश्नोई ने राजस्थान के लिए जीता पहला सिल्वर मेडल

 आंध्र प्रदेश राज मंडी में राष्ट्रीय स्तर तीरंदाजी प्रतियोगिता मे बीकानेर की 9 वर्षीय तीरंदाज हर्षिता बिश्नोई ने व्यतिगत पर रजत पदक एवं मिक्स्ड टीम स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त  कर बीकानेर का मानव सम्मान बढ़ाया हैं, इस अवसर पर  द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्था एम एम ग्राउंड  के अध्यक्ष एवं  प्रशिक्षक गणेश लाल व्यास हर्षिता को हार्दिक बधाई दी | विश्नोई ने  बीकानेर के साथ-साथ राजस्थान का नाम रोशन किया | इस अवसर पर द्रोणाचार्य  तीरंदाजी संस्था के सचिव राहुल व्यास कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर ओझा शारीरिक शिक्षक अनिल चागरा ने   हर्षिता को बधाई दी और आगे भी इसी प्रकार खेलते हुए राजस्थान के साथ-साथ भारत का नाम रोशन करने की बात कही |

Author picture

खबर

http://

Related Post