Bikaner Live

हरे कृष्ण संकीर्तन कर जताई खुशियां- बीकानेर से प्रयागराज गाड़ी का शुभारंभ आज से

बीकानेर बीकानेर से वाया जयपुर होते हुए प्रयागराज के लिए पहली रेलगाड़ी आज सुबह 8:00 बजे रेलवे स्टेशन बीकानेर से रवाना हुई इस गाड़ी के मथुरा वृंदावन होते हुए और वहां ठहराव होने की खुशी में धर्मेंद्र कलर लैब बीकानेर की ओर से एक रेलगाड़ी के लिए पिछले 5 वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे इस संबंध में रेल मंत्री सहित भारत सरकार के विभिन्न सांसद धर्मेंद्र जी व मथुरा सांसद हेमा मालिनी बीकानेर के केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल चूरू के सांसद राहुल कसवा जी पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर राका जी व रेल प्रबंधक अधिकारियों से लगातार पत्राचार के माध्यम से अपने प्रयास कर रहे थे आज प्रयागराज तक पहली रेलगाड़ी रवाना होने की खुशी में सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए बीकानेर वासियों के लिए मथुरा वृंदावन की यात्रा सुगम सुखदाई बनाने की रेल प्रबंधक व रेल मंत्री को धन्यवाद प्रेषित किया !

अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ ,इस्कॉन बीकानेर परिवार ओर से हरे कृष्ण संकीर्तन करते हुए बीकानेर रेलवेस्टेशन पर आए और उन्होंने माननीय रेल मंत्री ,सांसद,विधायक,संबंधित अधिकारियों,कर्मचारियों, बीकानेर वासियों और सभी यात्रियों को धन्यवाद तथा आज की पहली प्रयागराज मथुरा वृंदावन के यात्रियों को शुभकामनाएं भी दी !

इस्कॉन बीकानेर के केंद्र प्रभारी अवतार गौर दास जी ने बताया कि बीकानेर धार्मिक नगरी है और बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा ,वृंदावन ,गोवर्धन के लिए जाते रहते हैं । इस सीधी सेवा से हजारों की संख्या में भक्तो को गोवर्धन तथा वृंदावन,मथुरा यात्रा का सुविधाजनक लाभ मिल पाएगा । हम सरकार और सभी संबंधित अधिकारियों तथा प्रयासरत बीकानेर वासियों को धन्यवाद अर्पित करते हैं

Author picture

खबर

http://

Related Post