बीकानेर। भारत में यातायात के साधनों के तेजी से इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए प्रतिबद्ध, टाटा मोटर्स ने आज बीकानेर में पसर्नल मोबिलिटी सेग्मेंट में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक वाहन का नया मॉडल लॉन्च किया है। ड्यूनेक ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड में उपलब्ध नेक्सॉन ईवी मैक्स 17.74 लाख रुपये (एक्सशोरूम-ऑल इंडिया) के शुरुआती आकर्षक दाम पर यहां के उपभोक्ताओं के लिए लॉन्च किया है। इस अवसर पर बीकानेर के संत रामपाल जी महाराज भी उपस्थित थे। इस पेशकश के साथ, टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहनों के आकर्षण को बढ़ाने के लिए अपनी नेतृत्व की स्थिति को बनाए रखा है। कंपनी ने उन उपभोक्ताओं को नया ऑफर देने के साथ बाजार का विस्तार किया है, जो अलग-अलग शहरों के बीच लंबी यात्रा के लिए किसी वाहन की तलाश कर रहे थे। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड में मार्केटिंग, सेल्स और सर्विस स्ट्रैटेजी के हेड विवेक श्रीवत्स ने लॉन्चिंग पर टिप्पणी करते हुए कहा ‘टाटा मोटर्स में हम देश में यातायात के साधनों का तेजी से इलेक्ट्रिफिकेशन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम उपभोक्ताओं से मिल रहे जबर्दस्त रेस्पांस के लिए आभारी हैं। उपभोक्ताओं को केंद्र में रखते हुए हम नियमित अंतराल पर जल्दी-जल्दी नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नई नेक्सॉन ईवी मैक्स हाई वोल्टेज की आधुनिक जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी से लैस है। यह उपभोक्ताओं के लिए दो ट्रिम ऑफर्स में उपलब्ध होगी, जिसमें नेक्सॉन ईवी मैक्स एक्सजेड़ और नेक्सॉन ईवी मैक्स एक्सजेड + एलयूएक्स शामिल हैं। यह तीन आकर्षक रंगों, इंटेन्सी-टील (इस मॉडल के लिए यह रंग विशेष तौर पर ऑफ र किया जा रहा है) डेटोना ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट रंगों में मिलेगी। डुअल टोन बॉडी कलर को मानक के रूप में पेश किया जाएगा।















