
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर समस्त राजकीय व निजी कार्यालय में तंबाकू मुक्ति की शपथ कार्यक्रम आयोजन- जिला कलेक्टर बीकानेर
बीकानेर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा राजस्थान सरकार की जन घोषणा एवं निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत तंबाकू मुक्त राजस्थान के लिए 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31.5.2022 के अवसर पर समस्त राजकीय और निजी कार्यालय में तंबाकू मुक्ति की शपथ समस्त अधिकारियों कर्मचारियों व कार्मिकों द्वारा प्रातः 11:00 बजे दिलवाए जाना सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया शपथ ली जाने की रिपोर्ट फोटो सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पर भेजना भी सुनिश्चित किया !














