
बीकानेर 2 जून 2022 सम्राट पृथ्वीराज पृथ्वीराज चौहान के किरदार पर बनी फिल्म 3 जून को रिलीज हो रही है; उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ा एलान किया है। सीएम ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। बता दें कि गुरुवार को योगी कैबिनेट के लिए ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म देखने के तुरंत बाद खुद मुख्यमंत्री ने फिल्म को कर मुक्त करने की घोषणा की। गौरतलब है कि डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले योगी सरकार ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भी दर्शकों के लिए टैक्स फ्री किया था।

अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदोरिया ने राजस्थान की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी मैं सम्राट पृथ्वीराज चौहान की फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है ऐसे में एक महापुरुष भारत देश की मुगलों के अत्याचारों से निजात दिलाने वाले महान सम्राट हिंदू वीर राष्ट्र रक्षक क्षत्रिय राजा महाराजधीराज पृथ्वीराज चौहान के इतिहास पर बनी इस फिल्म को राजस्थान में भी टैक्स फ्री किया जावे ताकि राज्य की हर वर्ग के युवा पृथ्वीराज चौहान के इतिहास को समझने के लिए प्रोत्साहित व उत्साहित रहे भदोरिया ने देश के प्रधानमंत्री गृह मंत्री वित्त मंत्री से भी इस फिल्म को संपूर्ण भारत में टैक्स फ्री करने की मांग की राष्ट्र के युवा को राष्ट्रहित में राष्ट्रवादी बनाने की प्रेरणा के लिए फिल्म के महान किरदार पृथ्वीराज चौहान चौहान के इतिहास से जुड़ी इस फिल्म को युवाओं को देखने की भी अपील की !














