Bikaner Live

विश्व साइकिल दिवस- भाई साइकिल चलाना अपने आप को स्वस्थ रखने के साथ-साथ पर्यावरण को सुरक्षित… गुप्ता हेल्थ सिटी द्वारा मनाया गया वर्ल्ड साइकल डे
फाइल इमेज

बीकानेर 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद है लोगों को साइकिल से होने वाले फायदों के बारे में जागरूक करना हैं. बता दें कि यदि नियमित रूप से 30 मिनट साइकिल चलाई जाए तो इससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं. इससे जुड़ी एक रिसर्च भी सामने आई है, जिसमें इस बात की पुष्टि की गई है कि पैदल चलने और साइकिल चलाने से न केवल पर्यावरण को सेव रखा जा सकता है बल्कि शरीर को भी स्वस्थ रखा जा सकता है !यदि आप नियमित रूप से 30 मिनट साइकिल चलाते हैं तो इससे ना केवल ब्लड सेल्स और स्किन में ऑक्सीजन की पूर्ति होगी. बल्कि त्वचा साफ और चमकदार भी नजर आएगी.रोज 30 मिनट साइकिल चलाने से अनिद्रा की समस्या भी दूर हो सकती है. यदि आपको नींद ना आने की समस्या है तो ऐसे में आप नियमित रूप से 30 मिनट साइकिल चलाएं.नियमित रूप से 30 मिनट साइकिल चलाने से शरीर एक्टिव रहता है. साथ ही व्यक्ति के इम्यून सेल्स भी ज्यादा एक्टिव रहते हैं, जिससे व्यक्ति जल्दी बीमारियों की चपेट में नहीं आता है.
30 मिनट साइकिल चलाने से याददाश्त में तेजी आती है, इससे अलग मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं.
30 मिनट साइकिल चलाने से व्यक्ति की शारीरिक पावर भी बढ़ती है इसके अलावा शरीर की सारी मांसपेशियां स्वस्थ और मजबूत रहती हैं.

वर्ल्ड साइकल डे पर आज शहरवासियों ने साइकिल राइड में हिस्सा लिया । गुप्ता हेल्थ सिटी के प्रशांत गुप्ता ने बताया जहां आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में नागरिक साइकिल को चलाना भूल रहा है वहीं आज गुप्ता हेल्थ सिटी के तत्वावधान में शहरवासियों द्वारा साइकल राइड की गई जो पोलिटेकनिक कॉलेज से शुरू होकर शिवबाड़ी धोरो तक की गयी ।

जिस में 40 शहरवासियों ने साइकिल राइडिंग कार्यक्रम में भाग लिया । गुप्ता हेल्थ सिटी के संस्थापक सुरेश गुप्ता द्वारा साइकलस का फ़्री चेकअप कैम्प ओर हेल्दी फ़ूड आदि सुविधा का प्रबंध किया गया । इस अवसर पर दीपांशु गुप्ता , रोहित पचीसिया, इशा गुप्ता ,ख़ुशवंत आदि शामिल हुए ।

Author picture

खबर

http://

Related Post