Bikaner Live

विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को होंगे विभिन्न कार्यक्रम
गूगल इमेज

बीकानेर, 4 जून।  राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल  के स्थानीय कार्यालय द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।  
विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि इसकी शुरुआत कलेक्ट्रेट से  जिला कलक्टर  द्वारा सुबह 8:00 बजे पर्यावरण हरित वाहिनी को हरी झण्डी दिखाकर की जाएगी। ये पर्यावरण हरित वाहिनी सम्पूर्ण बीकानेर शहर में घूमकर गीत, बैनर्स एवं फ्लाइस के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक  को उपयोग बंद करवाने हेतु जन-चेतना जागृत करेगी। इसके बाद जिला उद्योग संघ रानी बाजार में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 9 से 11 बजे तक किया जाएगा। इसी कड़ी में शाम 6:00 बजे जेएनवी काॅलोनी स्थित सांइस पार्क मूर्ति सर्किल में श्रमदान किया जाएगा।इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख सर्किल व चौराहे पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित करने हेतु होडिंग्स लगाए गये है। 91.1 Radio city FM 92.7 Big FM पर भी जिंगल्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। 

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!