समाजसेवी मूलचंद जी कांटा को समाज एवं जनमानस ने दी श्रद्धांजलि

4 जून 2022 बीकानेर/101 वर्षीय मूलचंद जी कांटा की श्रद्धांजलि सभा सिटी कोतवाली के सामने स्थित पार्क मैं रखी गई! मेड़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज एवं अन्य समाजों के विशिष्ट लोगों एवं जनमानस ने यहां पहुंचकर मूलचंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के समाजसेवी पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने मूलचंद जी कांटा के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर मूलचंद बामालवा,पूनमचंद ओझा,शंकर बृजवासी, मनोज भामा,जगदीश डांवर,मांगीलाल भामा,श्याम जी धूपड़, शंकर लाल जी कड़ेल, पूनम जी भामा, भैरू दान भामा, कैलाश जी डांवर,चुन्नीलाल जी भूण,जगदीश अगरोरीया, नैतिक धुपड़, डालचंद मौसुण यह उपस्थित रहे।














