Bikaner Live

द न्यू इंडिया एश्योरेन्स के मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री ललित किशोर महावर ; कंपनी के बीकानेर मण्डल कार्यालय के दो दिवसीय दौरे पर….
soni

बीकानेर भारत की सरकारी क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ और विश्व की अग्रणी साधारण बीमा कंपनी द न्यू इंडिया एश्योरेन्स के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक माननीय श्री ललित किशोर महावर दिनांक 6 व 7-जून-2022 को कंपनी के बीकानेर मण्डल कार्यालय के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे मे वह बीकानेर मण्डल कार्यालय के कार्मिकों, अभिकर्ताओं, ग्राहकों, सर्वेयर और वकील इत्यादि से मिल कर बीमा विस्तार, लेखन और दावा निस्तारण मे आने वाली कठिनाइयों और समस्याओं पर विचार विमर्श और चर्चा करेंगे साथ ही इन समस्याओं के त्वरित निवारण और निदान के लिए रणनीति निर्धारित करेंगे। बीकानेर मण्डल कार्यालय के वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक श्री एस.एस. अग्रवाल भी उनके इस दौरे मे उनका सहयोग और साथ देंगे। ज्ञातव्य हो की कंपनी ने हाल ही मे अपने वित्तीय वर्ष 2021-22 के वार्षिक परिणाम घोषित किए हैं। कंपनी का वित्तीय वर्ष 21-22 का कुल प्रीमियम 36835 करोड़ रहा, साथ ही कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष के मुक़ाबले प्रीमियम मे 11.46% की वृद्धि भी दर्ज की है जो की बीमा क्षेत्र मे अपने आप मे एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!