Bikaner Live

पर्यावरण दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अलग-अलग आयोजन

पर्यावरण दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अलग-अलग आयोजन। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
जीवन को बचाने के लिए प्रकृति की सुरक्षा जरूरी है। पर्यावरण को संरक्षित एवं प्लास्टिकमुक्त कर हम प्रकृति की रक्षा कर सकते हैं। ये विचार प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़ ने रखे। उन्होंने रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कस्बे के राउमावि विद्यालय में यूथ एवं इको क्लब की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। क्लब प्रभारी डॉ राधाकिशन सोनी ने बताया कि शाला परिसर में नीम, खेजड़ी, पीपल, बबूल, शीशम आदि के 21 पौधे लगाए। इस अवसर पर पर्यवेक्षक राजू शर्मा, बीएलओ राधेश्याम रैगर, गोपाल चौधरी, मनोज सारस्वत, रमेशदान बिट्ठु, सामाजिक कार्यकर्ता मुनिराम तथा क्लब के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य ने भरत जंवरिया, सुनील शर्मा, हनुमान सोनी, सुनील नायक, राजवीर बारूपाल, भैरोंसिंह, विकास नाई, सुशील सुथार आदि को पर्यावरण क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!