Bikaner Live

महेश नवमी पर्व आयोजित व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक
soni


श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के तत्वाधान में बीकानेर की समस्त सामाजिक माहेश्वरी संस्थाओं अर्थात संपूर्ण बीकानेर माहेश्वरी समाज द्वारा अपने उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व पर आयोजित एक दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को लेकर आज डागा मौला स्थित महेश भवन में व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया!
प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मंडल के प्रचार मंत्री पवन राठी ने बताया कि व्यवस्थाओं की आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष नारायण बियानी ने की! 2 वर्षों के अंतराल बाद में होने वाले इस वार्षिक उत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है! मीटिंग में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें जो कार्य सौंपा गया उन्होंने अपने जिम्मेदारी को पूर्ण करते हुए सभी तैयारियां व्यवस्थित रूप से कर ली है तथा उस दिन भी सभी व्यवस्थाओं में उनकी सक्रिय भूमिका रहेगी!
मंडल अध्यक्ष बिहानी के अनुसार 8 जून 2022 को महेश नवमी पर्व का शुभारंभ सर्वप्रथम प्रातः 8:00 से देर रात विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा! प्रातः 8:00 मरू नायक मोहल्ला स्थित मंडल कार्यालय में पूजा अर्चना, कलम- दवात तथा तराजू का विधिवत सदैव की भांति पूजन, प्रातः 9:00 बिनानी बगीची मैं भगवान शिव का अभिषेक आरती, तथा इसी कार्यक्रमों की कड़ी में शाम 5:00 बजे जस्सूसर गेट स्थित माहेश्वरी सदन से सचेतन झांकियों सहित विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा जो विभिन्न महेश्वरी बाहुल्य क्षेत्रों से होते हुए महेश भवन पहुंचेगी! पुरुष समुदाय को विशेष रूप से शोभायात्रा में यथासंभव सफेद कुर्ता धोती अथवा पाजामा पहनने के लिए निवेदन किया गया है! महेश भवन पहुंचने पर सामूहिक रूप से शिव परिवार की पूजा अर्चना के साथ आरती का भी आयोजन होगा!
माहेश्वरी समाज के वार्षिकोत्सव के अंतर्गत ही रात 8:00 बजे से 10:00 तक पूगल रोड स्थित माखन भोग उत्सव कुंज में भजन संध्या कार्यक्रम के साथ-साथ महाप्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा!
मंडल के उपाध्यक्ष किशन चांडक ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की वार्षिक उत्सव के प्रचार प्रसार हेतु ना केवल सोशल मीडिया अपितु अलग-अलग माहेश्वरी समुदाय के लोगों का समूह बनाकर व्यक्तिगत संपर्क करने का प्रयास निरंतर जारी है जोकि पर्व के दिन तक भी जारी रहेगा सभी माहेश्वरी बंधुओं से शोभायात्रा में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने व उस दिन आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति देने के लिए निवेदन किया जा रहा है! यदि किसी माहेश्वरी बंधु तक व्यक्तिगत संपर्क इसी कारणवश ना हो पाए तो वह सोशल मीडिया तथा समाचार पत्रों की सूचना को ही आमंत्रण मानते हुए पहुंचे इस बात के लिए निवेदन कर दिया गया है!
आज की व्यवस्था समीक्षा बैठक में जहां एक और श्री कृष्ण मित्र मंडल के कार्यकारिणी समिति सदस्य उपस्थित थे वहीं अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे तथा सभी ने मंडल अध्यक्ष को यह विश्वास दिलाया कि महेश नवमी पर आयोजित सभी कार्यक्रमों को बड़े ही व्यवस्थित रूप से संपन्न किया जाएगा!
पवन राठी
प्रचार मंत्री श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल बीकानेर!
9460611848

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!