Bikaner Live

राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट आज होंगे जारी, शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं….

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर

अजमेर 12 जून, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी ,प्रवेशिका और सेकेंडरी (व्यवसायिक ) परीक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार मध्यान्ह 3:00 बजे घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डा.बी .डी .कल्ला जयपुर स्थित शिक्षा संकुल के कॉन्फ्रेंस हाल में यह परिणाम घोषित करेंगे।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सचिव श्रीमती मेघना चौधरी ने बताया कि सेकेंडरी परीक्षा के लिए इस वर्ष 10,36,626 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। इसी तरह प्रवेशिका परीक्षा के लिए 7,229 और माध्यमिक ( व्यवसायिक ) के लिए 56,215 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। बोर्ड के ये परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगें।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!