Bikaner Live

राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एशोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम जारी- राकेश गुप्ता निर्वाचन अधिकारी

बीकानेर,14 जून।  राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एशोसिएशन जिला शाखा बीकानेर का चुनाव कार्यक्रम कोषालय, बीकानेर प्रांगण में अतिरिक्त कोषाधिकारी नरेश राजपुरोहित की उपस्थिति में जारी किया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीलाल भाटी ने बताया कि जारी चुनाव कार्यक्रम अनुसार 15 जून को सदस्यता प्राप्ति का अंतिम दिन रहेगा एवं 21 जून को स्थायी मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं 22 जून  को मनोनयन पत्र प्राप्त किए जाएंगे एवं 24 जून को दोपहर 2.00 बजे तक मनोनयन पत्र वापिस लिए जाकर 24 जून  को ही सांय 05.00 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जावेगा। उन्होंने बताया कि चुनाव आवश्यक होने पर मतदान 04 जुलाई  को प्रातः 09.00 बजे से  सांय 05.00 बजे तक होगा एवं तत्पश्चात् उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जावेगा। मतदान स्थल संगठन का राजीव गांधी मार्ग, लाल जी होटल के सामने स्थित कार्यालय रहेगा।
जिलाध्यक्ष श्रीलाल भाटी के अनुसार इस बार जिलाध्यक्ष के साथ साथ 09 प्रांतीय प्रतिनिधियों के चुनाव भी कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राकेश गुप्ता निर्वाचन अधिकारी राकेश गुप्ता निर्वाचन अधिकारी होंगे वही विजय शंकर गहलोत अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी होंगे।इस दौरान अशोक कुमार माली, भवर लाल प्रजापत, अब्दुल शकूर सिसोदिया, आशीष शर्मा, दयानिधि तिवारी, इमरान खान, प्रदीप पारीक, नंद किशोर बिश्नोई, सुनील चौधरी, मोतीराम कस्वां, अमित श्रीमाली, अशोक कुमार हर्ष, मनेष शर्मा, अमित छंगाणी, गिरीराज आसोपा इत्यादि काफी संख्या में लेखाकर्मी उपस्थित थे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!