Bikaner Live

बॉलीवुड के विवादित गाने:बेयॉन्से शर्मा जाएगी से लेकर सेक्सी सेक्सी सॉन्ग तक, कन्ट्रोवर्सी में आने के बाद इन गानों की रातों-रात बदल गई थीं लिरिक्स

बेहतरीन गाने कई सालों से फिल्मों में चार चांद लगाते आए हैं। लिरिक्स राइटर अपने हर गाने को बेहतर बनाने के लिए क्रिएटिविटी और दूरदर्शिता का इस्तेमाल करते हैं मगर कई बार उनकी क्रिएटिविटी को सेंसर बोर्ड की रजामंदी नहीं मिल पाती। अब तक कई ऐसे बॉलीवुड गाने आ चुके हैं जिनकी विवादित लिरिक्स के चलते मेकर्स को लिरिक्स बदलनी पड़ चुकी है। आइए देखते हैं वो कौन से गाने हैं-

बेयॉन्से शर्मा जाएगी- खाली पीली

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म खाली पीली का गाना बेयॉन्से शर्मा जाएगी रिलीज होते ही विवादों में आ गया। गाने की लिरिक्स तुझे देख के गोरिया, बेयॉन्से शर्मा जाएगी के कारण मेकर्स पर रंग भेदभाव करने के आरोप लगाए गए। साथ ही अमेरिकन पॉप स्टार बेयॉन्से ने अपने नाम पर कॉपीराइट ले रखा है जिससे मेकर्स लीगल पचड़े में फंस सकते थे। विवाद बढ़ने पर बेयॉन्से शर्मा जाएगी को बदलकर दुनिया शर्मा जाएगी कर दिया गया। गाने को यूट्यूब से रातों-रात रिप्लेस किया गया था।

सेक्सी सेक्सी सेक्सी- खुद्दार

साल 1994 में रिलीज हुई करिश्मा कपूर और गोविंदा स्टारर फिल्म खुद्दार एक जबरदस्त हिट साबित हुई थी मगर इस फिल्म का आइटम सॉन्ग सेक्सी सेक्सी सेक्सी काफी विवादों में रहा। गाने की लिरिक्स को उस जमाने के हिसाब से काफी बोल्ड माना गया था। कई लोगों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद सेक्सी शब्द को बेबी से रिप्लेस कर दिया गया। बाद में गाना बेबी, बेबी, बेबी मुझे लोग बोलें के साथ रिलीज हुआ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post