24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कल से आशीर्वाद गार्डन में…
भव्य कलश यात्रा का हुआ आयोजन…

15 जून बीकानेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा गायत्री शक्तिपीठ पुरानी गिन्नानी तथा कल्याणी प्रज्ञा मंडल पवनपुरी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
जिला समन्वयक करनीदान चौधरी ने बताया कि करनीनगर पवनपुरी स्थित शिव-शक्ति हनुमान मंदिर से कलश पूजन से कलश-यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश-यात्रा राम-लक्ष्मण भवन, सुदर्शना नगर सत्य साईं बाबा रोड़, मुकन्द साइबर गली होते हुए यज्ञ स्थल आशीर्वाद गार्डन भवन पहुंची। कलश-यात्रा में नौ वर्षीय कन्या से लेकर 89 वर्षीय महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गायत्री माता की जय, हम बदलेंगे युग बदलेगा तथा विश्व का कल्याण हो के नारे लगाते हुए पंक्तिबद्ध होकर चल रही थी। बीच-बीच में मंगलमय लोकगीतों का संगीतमय गान भी किया गया। लाल पीले बसंती परिधानों में बालिकायें और महिलायें भारतीय सनातन संस्कृति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रही थी। बालिकाओं द्वारा गायत्री माता तथा सरस्वती माता के रुप में सजी हुई सजीव झांकी भी प्रस्तुत की गई।
कल्याणी प्रज्ञा मंडल की प्रमिला गंगल एवं ललिता शर्मा ने बताया कि कलश-यात्रा के समापन पर पवित्र कलशों की स्थापना करते हुए भव्य आरती भी की गई।

तीन दिन यह रहेगा कार्यक्रम

गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा ने बताया कि 16 जून से 18 जून तक बल्लभ गार्डन चौराहा स्थित आशीर्वाद भवन बीकानेर में प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न संस्कार निशुल्क करवाये जायेंगें। सायंकाल 6:00 से 8:00 बजे तक दीप-यज्ञ, संगीत एवं प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है।
शांतिकुंज हरिद्वार से केन्द्रीय यज्ञाचार्य प्रतिनिधि शाम को बीकानेर पहुंच गये हैं। केन्द्रीय प्रतिनिधि गोपाल स्वामी ने कहा कि मंत्र लेखन, गायत्री मंत्र जाप एवं अपने इष्ट की साधना का महत्व भी यज्ञ के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया जाएगा।
इससे पहले घर घर जाकर पीले चावल देकर यज्ञ श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया।
गायत्री महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए विभिन्न परिजनों को जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें यज्ञ संचालन शांतिकुंज हरिद्वार के केन्द्रीय प्रतिनिधियों द्वारा किया जायेगा वहीं कलश यात्रा प्रभारी ललिता शर्मा तथा सीमा सिंह, यज्ञ आयोजन संयोजक जवाहरलाल गंगल तथा प्रमिला गंगल, पांडाल व्यवस्था प्रभारी करनीदान चौधरी, प्रचार प्रसार प्रभारी इंजीनियर अमरसिंह वर्मा, युवा प्रकोष्ठ टीम दिया धनंजय सारस्वत, वाहन पार्किंग व्यवस्था गोविंद राम केवटिया तथा मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी देवेन्द्र सारस्वत को दी गई।
कलश यात्रा में मधु शर्मा, सीमा सिंह, जगजीत सिंह, रामकुमार चौहान, ओमप्रकाश नायक, शोभा सारस्वत, सुल्तान सिंह सिद्ध, इंजीनियर पंकज गोयल, भरत सिंह पड़िहार, हरि सिंह गौड़, प्रवीण तंवर तथा डिवाइन इंडिया यूथ एशोसियेशन के जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत के नेतृत्व में तरुण कुमार राठी, गोविंद चौधरी, जय किशन जोशी, जय प्रकाश शर्मा, राजेश साध, दिव्या स्वामी, अनिशा बिश्नोई, अन्नु कुमावत, दीपा स्वामी, योगिता स्वामी, जयश्री बांद्रा तथा सुलोचना स्वामी सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों से सहयोग किया।

भवदीय
देवेन्द्र सारस्वत
ट्रस्टी व मीडिया प्रभारी
गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर
मोबा – 9468567707















