Bikaner Live

श्री डूंगरगढ़ विद्यार्थियों ने किया महिला शक्ति का सम्मान

श्री डूंगरगढ़ 27 जून 2022। अभिभावक बालिकाओं को मौका देवें चाहे क्षेत्र शिक्षा का हो या खेल का वे आपको निराश नहीं करेगी और साबित करके दिखा देंगी की वे किसी से कम नहीं है। ये बात राजस्थान की प्रथम बॉडी बिल्डर महिला प्रिया सिंह ने शेखावाटी कॉम्पिटिशन क्लासेज में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। प्रिया सिंह ने कहा कि मैंने एक सपना देखा और उसे अपनी पूरी मेहनत से साकार कर दिखाया है। उन्होंने अपने जीवन संघर्ष के बारे में भी बताया। छात्र छात्राओं ने प्रिया सिंह को बधाई देते हुए श्रीडूंगरगढ़ की पहली महिला मीडियापर्सन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी व श्रीडूंगरगढ़ से आरएएस बनने वाली सपना सोनी का भी स्वागत व सम्मान किया। स्वामी व सोनी ने विद्यार्थियों को जीवन पथ पर समझदारी के साथ कड़ी मेहनत के मार्ग से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शेखावटी क्लासेज के संयोजक लालचंद शर्मा, अशोक खोड ने प्रिया सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान गौरव टाडा, दयानंद बाना, नारायण सारस्वत, मनमोहन शर्मा, जयपाल सिंह, रामनिवास बिस्सू, शीशपाल मौजूद रहें। आयोजन में संस्कृति और पर्यटन प्रकोष्ठ बीकानेर जिला देहात संयोजक सुभाष स्वामी ने तेजपाल सिंह व बंसी सारस्वत के साथ प्रिया सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें क्षेत्र का मान बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दी। प्रिया सिंह के परिवार से उनके भाई अशोक लंगा व किशन लंगा भी मौजूद रहें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!