Bikaner Live

सेहत के कार्यक्रम में लोकतंत्र की बात LIVE:मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में DDC के चुनाव से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हुईं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मंत्री शनिवार को जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भारत PM जय सेहत योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों को पांच लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलेगा। कार्यक्रम में लाभार्थियों को ई गोल्डन कार्ड भी दिए गए। जम्मू की प्रियंका संधू को पहला कार्ड मिला।

इसके बाद मोदी ने योजना का फायदा लेने वालों से बात की। उन्होंने कहा कि आज मुझे जम्मू-कश्मीर के दो लाभार्थियों से उनके अनुभव सुनने का मौका मिला। जिनके लिए हम काम करते हैं, उनसे संतोष के स्वर मिलते हैं तो गरीबों के लिए और मेहनत के लिए ये शब्द काफी ताकत देते हैं। आप लोगों की बातें सुनकर काफी अच्छा लगा। सभी सुविधाएं हर लोगों तक पहुंचें, यही हमारी सरकार का कमिटमेंट है।

‘हम अटलजी के संदेश को लेकर आगे बढ़ रहे हैं’

मोदी ने कहा कि आज का दिन जम्मू-कश्मीर के लिए बहुत ऐतिहासिक है। यहां के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलने जा रहा है। यहां के लोगों के लिए ये कदम उठाते देख मुझे काफी खुशी हो रही है। एलजी मनोज सिन्हा और उनकी टीम को बहुत बधाई।

अगर ये कार्यक्रम कल यानी अटलजी के जन्मदिन के दिन हो पाता तो बेहतर होता। कुछ व्यस्तताओं के चलते ऐसा नहीं हो पाया। अटलजी इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत को लेकर हमेशा हमें संदेश देते रहे हैं। हम इन्हें लेकर ही आगे बढ़ रहे हैं।

मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करने के लिए भी बहुत बधाई देता हूं। चुनाव के हर फेज में देख रहा था कि कोरोना और ठंड के बावजूद महिलाओं, बुजुर्गों ने लाइन में खड़े होकर वोट डाला। मैंने उनकी आंखों में अतीत को पीछे छोड़कर बेहतर भविष्य का सपना देखा। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जिस तरह ट्रांसपेरेंट तरीके से चुनाव कराया, ये बात जब यहां से सुनता हूं तो लोकतंत्र पर विश्वास मजबूत हो जाता है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रहे इस प्रोग्राम में गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!