
मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट में पहला दिन खत्म होने तक भारतीय टीम ने 1 विकेट गंवाकर 36 रन बना लिए हैं। साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में 195 रन पर सिमट गई। इस लिहाज से टीम ने 159 रन की बढ़त बना ली है। फिलहाल, शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजार नाबाद हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…
यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार है, जब ऑस्ट्रेलिया टीम बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन ऑलआउट हुई है। इससे पहले टीम 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के पहले दिन 98 रन ही बना सकी थी।
मयंक खाता नहीं खोल सके
पहली पारी में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर मयंक अग्रवाल पारी के पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। वे खाता भी नहीं खोल सके। मिचेल स्टार्क ने उन्हें LBW किया।
बुमराह ने 4 और अश्विन ने 3 विकेट लिए
ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 48 और ट्रेविस हेड ने 38 रन की पारी खेली। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। डेब्यू मैच में मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले।
बॉक्सिंग-डे टेस्ट: क्या मुक्केबाजी से है कोई कनेक्शन, कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन?
मैच में शुरुआत से पकड़ नहीं बना सकी ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत ही खराब रही थी। टीम ने 38 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान जो बर्न्स और स्टीव स्मिथ खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने पारी संभाली और चौथे विकेट के लिए 86 रन की पार्टनरशिप की। इसके बाद टीम पूरी तरह लड़खड़ाई और आखिरी 71 रन बनाने में 7 विकेट गंवा दिए।














