
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से परिवार के साथ दुबई में हैं। उन्होंने क्रिसमस भी वहीं सेलिब्रेट किया। वे जीवा के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते दिखे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में लिमिटेड ओवर सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारत वापस लौटे हार्दिक पंड्या ने पत्नी नताशा स्टेनकोविच और बेटे अगस्तया के साथ क्रिसमस मनाया।
इनके अलावा सचिन तेंदुलकर, युवेंटस और पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने भी परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया।
धोनी मुश्ताक अली ट्रॉफी नहीं खेलेंगे
धोनी मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। वे सीधे अगले साल होने वाले IPL के 14वें सीजन में प्रैक्टिस के लिए उतरेंगे। सोशल मीडिया फैंस ने उनकी तस्वीर शेयर की।














