Bikaner Live

हेयर केयर एंड स्टाइलिंग:कैरेटिन ट्रीटमेंट एक अच्छा विकल्प है, जो बालों को रिपेयर करने के साथ ही उन्हें टूटने से भी रोकता है

(यश मंगलानी). सर्दियां आते ही हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में बालों को मेनटेन करना भी मुश्किल होता है। बालों में ड्रायनेस की समस्या भी रहती है। इस सीजन में किस तरह अपने बालों की देखभाल करें और कोरोनाकाल में जब पार्टी या गेट-टू-गेदर में जाएं, तो उसके लिए बालों की शाइन और क्वालिटी कैसे बढ़ाएं, बता रही हैं हेयर स्टाइलिंग एक्सपर्ट रजविंदर और हेयर एंड स्किल एक्सपर्ट काजल।

गीले बालों को तौलिये से धीरे-धीरे दबाकर सुखाना चाहिए, न कि उन्हें जोर से रगड़कर या झटककर

कैरेटीन ट्रीटमेंट हमारे बालों के लिए एक बेहद ही अच्छा और किफायती ट्रीटमेंट है। इस ट्रीटमेंट को करते समय मुंह पर मास्क लगाना बहुत जरूरी होता है। गर्भवती महिलाओं को इसे नहीं करवाना चाहिए। इससे उनके बच्चे पर कुछ दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। इस ट्रीटमेंट से बालों को प्रोटीन भी मिलता है तथा बाल 30 प्रतिशत तक स्ट्रेट हो जाते हैं। यह ट्रीटमेंट बालों को लेमिनेट करता है।

प्री-कंडीशनिंग के लिए
सरसों के तेल को हल्का गुनगुना कर जड़ों से लेकर लम्बाई की छोर तक अच्छे से लगाएं और बालों के छोर पर थोड़ा ज्यादा लगाएं। इसे आधे से एक घंटे तक लगाकर रखें और फिर तौलिए को गरम पानी में डुबाकर निचोड़ने के बाद सिर पर रखें और 5 से 10 मिनट तक स्टीम लें। इसके बाद शैम्पू और कंडीश्नर करें।

ज्यादा स्टायलिंग, ब्लो ड्राय और दूसरे कैमिकल ट्रीटमेंट से बाल खराब हो जाते हैं। अगर इस समय आप सलून जा रहे हैं, तो कैरेटिन ट्रीटमेंट एक अच्छा विकल्प है, जो बालों को रिपेयर करता है और उनका टूटना कम करता है। अगर आप पार्लर नहीं जा रहें हैं, तो घर पर भी इन कुछ पैक का प्रयाग करें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post