Bikaner Live

बॉलीवुड में कोरोना का असर:कोविड 19 के चलते इस साल रिलीज नहीं हो सकीं ‘राधे’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसी फिल्में, कुछ की शूटिंग अब भी बाकी

कोरोना महामारी के चलते इस साल पूरे देश में लॉकडाउन लगा जिसके चलते कई फिल्मों की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई थीं। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद कुछ फिल्मों की शूटिंग तो पूरी हुई, हालांकि सिनेमाघरों में पड़े ताले के चलते फिल्में रिलीज नहीं हो पाईं। जहां कुछ फिल्मों को रिलीज करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का सहारा लिया गया है वहीं कुछ फिल्में अब भी सिनेमाघर खुलने के इंतजार में हैं-

लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान और करीना कपूर की अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाने वाली थी। फिल्म की शूटिंग मार्च में चंडीगढ़ में की जा रही थी हालांकि लॉकडाउन लगने पर शूटिंग रोक दी गई थी। लॉकडाउन खुलने के बाद आमिर खान ने कुछ हिस्से तो शूट कर लिए हैं हालांकि फिल्म पूरी नहीं हो सकी है। फिल्म को विदेश में भी शूट किया जाना था हालांकि अब ये मुमकिन नहीं है। अब इस फिल्म को अगले साल 2021 में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म 105 करोड़ रुपए के बजट में तैयार हो रही है जिसे अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post