Bikaner Live

फिर विवादों में ट्रम्प:अमेरिकी राष्ट्रपति ने जीत लायक वोट जुटाने के लिए जॉर्जिया के सेक्रेटरी पर दबाव डाला, कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई

व्हाइट हाउस की दौड़ में जो बाइडेन से हार चुके अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फिर विवादों में हैं। एक कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर दावा किया जा रहा है कि ट्रम्प ने जॉर्जिया में अपनी पार्टी के सेक्रेटरी पर जीत लायक वोट जुटाने के लिए दबाव डाला, ताकि वे चुनाव का नतीजा पलट सकें। हालांकि, सेक्रेटरी ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि ट्रम्प ने शनिवार को एक घंटे तक सेक्रेटरी से इस मसले पर बात की। इस दौरान उनका लहजा धमकी देने वाला था। व्हाइट हाउस के ऑफिस से यह कॉल 3 जनवरी दोपहर 2:41 पर की गई थी। मामले पर वाइस प्रेसिडेंट इलेक्ट कमला हैरिस का कहना है कि ट्रम्प हताशा में ऐसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने ऐसा करके अमेरिकी राष्ट्रपति को हासिल ताकत का गलत इस्तेमाल किया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!