Bikaner Live

उपलब्धि:दुनिया का सबसे वैल्यूएबल टू-व्हीलर ब्रांड बना बजाज, एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा मार्केट कैप
soni

\

 

एक लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप को पार करने के साथ ही बजाज ऑटो दुनिया की सबसे वैल्यूएबल टू-व्हीलर कंपनी बन गई है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर प्राइस 3,479 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुए था। आज भी कंपनी का मार्केट कैप एक लाख करोड़ से ऊपर बना हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का मार्केट कैप अभी तक किसी भी विदेशी टू-व्हीलर कंपनी द्वारा हासिल नहीं किया गया है और हर दूसरे स्थानीय ब्रांड की तुलना में भी काफी अधिक है। बजाज ऑटो की घरेलू बाजार में मजबूत उपस्थिति है और यह दुनिया भर के 70 से अधिक देशों में निर्यात करता है। इसके अलावा, केटीएम के अधिग्रहण ने विश्व स्तर पर एक बड़ा प्रभाव बनाने में मदद की।

दिसंबर में बिक्री में 11% की बढ़त रही
दिसंबर 2020 में कंपनी ने कुल 3,72,532 यूनिट्स की बिक्री की। इसमें 11 फीसदी की बढ़त रही। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 3,36,055 यूनिट्स बेचे थे। वहीं दूसरी ओर 1,39,606 यूनिट्स के साथ घरेलू बिक्री में 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। नवंबर में कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,53,163 यूनिट्स बेची थी।

650 करोड़ रु. निवेश कर नया प्लांट लगा रही कंपनी
कुछ समय पहले ही बजाज ने लगभग 650 करोड़ रुपए निवेश कर पुणे के पास चाकन में एक नई फैसिलिटी स्थापित करने की घोषणा की। यहां प्रीमियम रेंज के दोपहिया वाहन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, ट्रायम्फ मोटरसाइकिल के साथ बजाज के संबंधों को निकट भविष्य में नए सेगमेंट में प्रवेश करने वाले ब्रांड में एक बड़ी सफलता माना जाता है।

पिछले साल हुस्कवर्ना ब्रांड को भारत लाया बजाज
पिछले साल की शुरुआत में, बजाज हुस्कवर्ना ब्रांड को भारत में लाया गया और इसे केटीएम डीलरशिप के माध्यम से बेचा गया। एक दशक से अधिक अनुपस्थिति के बावजूद ब्रांड के स्वार्टपिलेन 250 और विटपिलेन 250 को भारतीय ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और उसी समय के आसपास चेतक के साथ बजाज ने स्कूटर स्पेस में दोबारा एंट्री की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!