
टीम इंडिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को झटका लगा है। पेसर जेम्स पैटिंसन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सिडनी में नहीं खेल पाएंगे। तीसरा टेस्ट 7 जनवरी से है। हालांकि टीम में पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हैजल वुड टीम में शामिल हैं। इनके अलावा टीम में सीन एबॉट, और माइकल नेसर भी हैं। ऐसे में पैटिंगसन की जगह पर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी स्पष्ट किया है कि उनकी जगह पर फिलहाल टीम में किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जा रहा है। ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट से पहले उनके स्वास्थ्य को लेकर समीक्षा की जाएगी। उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। चौथा टेस्ट ब्रिस्बेन में 15 जनवरी से है।














