Bikaner Live

पिता ने किया बेटी को सैल्यूट:DSP बेटी और इंस्पेक्टर पिता की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

एक पिता के लिए शायद इससे ज्यादा गर्व का पल नहीं हो सकता, जब वह बेटी को सैल्यूट करे। यह तस्वीर आंध्र प्रदेश के तिरुपति की है। सर्कल इंस्पेक्टर वाई श्याम सुंदर DSP बेटी जेसी प्रशांति को सैल्यूट कर रहे हैं। दोनों के चेहरों पर मुस्कान के साथ गर्व का भाव है। प्रशांति गुंटूर में पोस्टेड हैं। पिता-पुत्री इस समय राज्य पुलिस के ड्यूटी मीट ‘इग्नाइट’ में हिस्सा लेने के लिए तिरुपति में हैं।

प्रशांति ने भी पिता को सैल्यूट किया
प्रशांति इंजीनियरिंग करने के बाद 2018 में आंध्र प्रदेश सर्विस कमीशन ग्रुप 1 में सिलेक्ट हुईं। प्रशांति ने बताया कि जब उनके पिता सैल्यूट कर रहे थे तो वे खुद भी असहज हो गईं थीं। बाद में उन्होंने भी अपने पिता को सैल्यूट किया। 2018 बैच की प्रशांति पिता को ही अपनी प्रेरणा मानती हैं।

राज्य पुलिस ने तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया
सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी इस तस्वीर को तिरुपति के SP रमेश रेड्‌डी ने सराहा। आंध्र प्रदेश पुलिस ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा, ‘साल की पहली ड्यूटी मीट ने एक परिवार को मिला दिया। सच में यह एक दुर्लभ और भावुक कर देने वाला दृश्य है!’

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!