Bikaner Live

हज यात्रा कर बीकानेर लौटे अतिरिक्त संभागीय आयुक्त गौरी का इस्तकबाल….

बीकानेर। बीकानेर के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अजीजुल हसन गौरी हज यात्रा करके वापस लौट ने पर सोमवार को कार्यालय पर भाजपा नेता अनिल पाहूजा, भाजपा नेता त्रिलोक सिंह चौहान, युवा पत्रकार भवानी आचार्य, वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद अख्तर भाई, सामाजिक कार्यकर्ता बॉबी सिंह व अन्य लोगों ने गिफ्ट, गुलदस्ते एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त गौरी ने हज के मुकद्दस सफर से अपने वतन वापसी पर बताया कि अल्लाह व रसूल का करम हैं जो मुकद्दस हज करने की मुझे तौफीक मिली। मक्का मदीना शरीफ के तमाम मकामात पर इबादत व जियारत की। आका -ए- करीम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलेही वसल्लम की बारगाह मे सलाम पेश करने का मौका मिला।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!