Bikaner Live

महावीरा रांका ने हजारों विद्यार्थियों को वितरित किए तिरंगे, निकाली ऑटो रैली हर घर तिरंगा अभियान का दिया संदेश

बीकानेर। मिट गए जाने कितने इसके मान में, हर घर तिरंगा फहराओ उनकी शान में..! आइये संकल्प लें कि इस बार बीकानेर के हर घर, कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, इंस्टीट्यूट आदि सभी संस्थानों पर तिरंगा फहराएंगे। यह विचार भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने सोमवार सुबह बाफना स्कूल में तिरंगा वितरण के दौरान व्यक्त किए। बाफना स्कूल में भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह व अभियान प्रभारी भगवान सिंह मेड़तिया के नेतृत्व में बाफना स्कूल में 3200 तिरंगों का वितरण किया गया।

स्कूल के सीइओ डॉ. पीएस वोहरा ने विद्यार्थियों को तिरंगे के सम्मान व नियमों से संबंधी उद्बोधन दिया। छोटे-छोटे बच्चे तिरंगे को हाथ लेकर लहरा कर बहुत प्रसन्न नजर आ रहे थे। कार्यक्रम में चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल, शम्भू गहलोत, तेजाराम राव, गोविंद सारस्वत, गणेश जाजड़ा, आनंद सोनी, पवन सुराणा व रमेश भाटी आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में सोमवार को ही हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से ऑटो रैली निकाली गई।

ऑटो रैली संयोजक पवन महनोत ने बताया कि हर घर तिरंगा महावीर रांका कार्यालय से ऑटो रैली को पंक्तिबद्ध कर पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक से रवानगी का शुभारम्भ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह, अभियान प्रभारी भगवान सिंह मेड़तिया ने देशभक्ति गीतों के साथ 101 तिरंगा लगे ऑटो को रवाना किया। महनोत ने बताया कि पब्लिक पार्क, तुलसी सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, रानी बाजार पुलिया, रानी बाजार चौराहा, गोगागेट चौराहा, गंगाशहर रोड, रेलवे स्टेशन, राजीव गांधीमार्ग, अणचा बाई अस्पताल, कोटगेट, केईएम रोड, सादुलसिंह सर्किल, गंगा थियेटर होते हुए पुन: महावीर रांका कार्यालय पहुंची। रैली का नेतृत्व रमेश भाटी, आनंद सोनी, आदर्श शर्मा, नरेश जोशी, जितेन्द्रसिंह भाटी, शंभु गहलोत, तेजाराम राव, मधुसूदन शर्मा, श्रवण चौधरी, गौरीशंकर देवड़ा आदि कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!