Bikaner Live

भाजपा द्वारा तिरंगा रथ का शुभारंभ सेनानी दाऊलाल जी के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलिहर घर तिरंगा फहरे – अखिलेश प्रताप….

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर द्वारा आज सोमवार को घर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा रथ का शुभारंभ किया गया है।
तिरंगा रथ आचार्य चौक से पूर्व प्रदेश मंत्री ओम आचार्य के घर से रवाना हुआ। इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त समारोह में स्वतंत्रता सेनानी दाऊलाल आचार्य को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर तिरंगा अभियान संयोजक डॉ भगवान सिंह मेड़तिया ने कहा कि पूरा देश स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इस अमृत पान के लिए सभी को अपनी जाति बिरादरी, धर्म मजहब से ऊपर उठकर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहरा कर एकता का संदेश देना है।

बनवारी लाल शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानी दाऊलाल आचार्य का स्मरण करते हुए बीकानेर जिले में उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर चर्चा की।
जिला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी ने कहा कि बीकानेर में तिरंगा आज शान से फहरा रहा है इसके लिए बीकानेर के अनेको लोगो ने संघर्ष कर स्वतंत्रता की अलख जगाई है उन लोगो मे दाऊलाल जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने इस अवसर पर दाऊलाल आचार्य का स्मरण करते हुए कहा कि आज़ादी के संघर्ष के काल मे जब बीकानेर की रियासत उहापोह की स्थिति में था तब दाऊलाल जैसे स्वतंत्रता सेनानी ने आगे बढ़ कर केंद्र में सरदार पटेल के माध्यम से बीकानेर की रियासत को भारत से जोड़ने में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके लिये उन्हें जेल की सजा हुई लेकिन उन्होंने संघर्ष को जारी रखा।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी परिवार को तिरंगा ध्वज भेंट किया।
इस अवसर वरिष्ठ भाजपा नेता ओम आचार्य ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के सफल आयोजनों को लेकर शुभकामनाए प्रदान की। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, महावीर राका, अविनाश जोशी, मण्डल अध्य्क्ष कमल आचार्य, मण्डल महामन्त्री अनिल हर्ष, तरुण स्वामी, पार्षद हसन अली, कार्यक्रम सह संयोजक राजकुमार पारीक, ओबीसी मोर्चा महामन्त्री सांगिलाल गहलोत, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री रमज़ान अब्बासी, शिव कुमार पांडिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास, हेमंत कच्छावा, जगदीश आचार्य, घनश्याम कच्छावा, नितिन हर्ष, राहुल हर्ष आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!