
०१…*गुरुवार को आएंगे ऊर्जा मंत्री भाटी*
बीकानेर, 17 अगस्त। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी गुरुवार प्रातः 6 बजे जयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11:30 बजे नोखा की ग्राम पंचायत सोवा पहुंचेंगे तथा यहां नवीन ग्राम पंचायत के शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। ऊर्जा मंत्री गुरुवार को श्रीकोलायत के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।
ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को दोपहर 1 बजे राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीकोलायत का शुभारंभ करेंगे तथा बीकानेर एवं श्रीकोलायत में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।
०२….”उद्योगों की समस्याओं और सहभागी तिरंगा विषय पर खुली चर्चा गुरुवार को“
संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में होगी आयोजित
बीकानेर, 17 अगस्त। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की अध्यक्षता में विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के अंतर्गत उद्योगों की समस्याओं एवं सहभागी तिरंगा के संबंध में खुली चर्चा का आयोजन गुरुवार दोपहर 12 बजे जिला उद्योग संघ के सभाकक्ष में होगा। यह जानकारी जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने दी।
०३…जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरुवार को
बीकानेर, 17 अगस्त। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार प्रातः 10 बजे जिला परिषद सभागार में सतर्कता समिति की बैठक के पश्चात होगा। यह जानकारी सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सवीना विश्नोई ने दी।
०४…”कृषि आदान विक्रेताओं का प्रशिक्षण सम्पन्न“
बीकानेर, 17 अगस्त। कृषि आदान विक्रेताओं को पारंगत करने के उद्देश्य से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान केन्द्र की ओर से आयोजित 12 सप्ताह का प्रशिक्षण कोर्स बुधवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर कीटनाशक विक्रेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया गया। कृषि अनुसंधान केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ.एस.आर यादव ने बताया कि प्रशिक्षण में जिले के 38 कृषि आदान विक्रेताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान लिखित कोर्स के साथ किसानों के खेतों में का विजिट भी करवाया गया।
समापन कार्यक्रम में जयपुर के कृषि उपनिदेशक डॉ.के.के.मंगल ने कीटनाशक विक्रेताओं से संवाद किया। उन्हें प्रशिक्षण के उद्देश्यों के बारे में बताया। साथ ही कृषि निदेशालय की मैनेजर (उत्पादन) योगिता गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. इंद्र मोहन वर्मा सहित अधिकारी मौजूद रहे।
०५…..पौधारोपण और मोटीवेशन सेमीनार का कार्यक्रम आयोजित — बीकानेर, 17 अगस्त। पुलिस अधीक्षक एसीबी देवेन्द्र बिश्नोई ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर संकल्प और दृढनिशचय के साथ पूरी लगन व मेहनत से उसे हासिल करने में जुट जाओ। लक्ष्य को साध कर जीवन में आगे बढ़ने से सफलता निश्चित मिलेगी। सुशीला केशव सेवा संस्थान और सिंथेसिस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान से कोचिंग में तिरंगा उत्सव, पौधारोपण और मोटीवेशन सेमीनार का कार्यक्रम में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अजय कपूर और विशिष्ट अतिथि डॉ प्रताप सिंह पूनिया ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद प्रज्ञानम् के विधार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी मेम्बर्स मयूर बारासा और निशा पुरोहित ने देशभक्ति गीत से विद्याथियों में जोश भर दिया। प्रज्ञानम् और सेवा संस्थान की टीम द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर डॉ. के. डी. शर्मा ने भी अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को देश के प्रति ईमानदारी व समाजसेवा के प्रति लगाव को बढ़ावा देने को कहा जिससे वह समाज में एक बेहतर इंसान बन सके। इस दौरान प्रज्ञानम् के प्रशासनिक निदेशक डॉ. के. डी. शर्मा, सुशीला केशव सेवा संस्थान की तरफ से अधीक्षण अभियंता लीलाधर खत्री, राजाराम धारु, सिंथेसिस निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी, मनोज बजाज व जेठमल सुथार मौजूद रहे।
















