Bikaner Live

जडेजा के अंगूठे में फ्रैक्चर:इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट से बाहर, पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पेनकिलर लेकर खेल सकते हैं

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में जरूरत करने पर बैटिंग कर सकते हैं। हालांकि फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। सिडनी में खेली जारी तीसरे मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करने के दौरान जडेजा को मिचेल स्टार्क के गेंद पर बायें हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। जबकि पंत को पैट कमिंस के गेंद पर हाथ (एल्बो) में चोट लगी थी। ऋषभ पंत की जगह सब्सटिट्यूट फील्डर ऋद्धिमान साहा ने विकेटकीपिंग की। जबकि जडेजा की जगह पर मयंक अग्रवाल ने फील्डिंग की।

पहली इनिंग में जडेजा ने लिए थे 4 विकेट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सूत्र ने एजेंसी को बताया कि जडेजा जरूरत पड़ने पर पेन किलर लेकर तीसरे टेस्ट मैच को बचाने के लिए पांचवे दिन बैटिंग के लिए उतर सकते हैं। वे तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 28 रन बनाने के साथ ही 4 विकेट लिए थे। वहीं फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के शुरुआती दो मैचों में रविंद्र जडेजा नहीं खेल पाएंगे। उनका बायें हाथ का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों ने उन्हें 4-6 हफ्ते के आराम की सलाह दी है। इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला चेन्नई में 4 फरवरी को खेला जाना है।

ऋषभ पंत भी कर सकते हैं बैटिंग

वहीं टीम के कप्तान आर अश्विन ने कहा है कि ऋषभ पंत पांचवे दिन बैटिंग कर सकते हैं। पंत ने चौथे दिन नेट्स पर अभ्यास किया। हालांकि उनकी जगह पर सुबह में सब्सटिट्यूट फील्डर ऋद्धिमान साहा ने विकेटकीपिंग की थी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post