Bikaner Live

महंगी पड़ी बदजुबानी:दिल्ली के पूर्व मंत्री भारती UP में गिरफ्तार, कहा था- राज्य के अस्पतालों में कुत्ते के बच्चे पैदा हो रहे

आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती अपने एक विवादित बयान को लेकर कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। शनिवार को अमेठी में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर आए सोमनाथ ने कहा था, ‘हम UP के स्कूलों और अस्पतालों को देख रहे हैं। सब जगह बदतर हालत है। UP के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं।’

इस बयान से लोगों में खासी नाराजगी है। जगदीशपुर के हरपालपुर गांव के रहने वाले शोभानाथ साहू ने विधायक पर केस दर्ज कराया है। अमेठी पुलिस ने FIR दर्ज होने के बाद सोमनाथ भारती को रायबरेली के गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर लिया है। जगदीशपुर थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि सोमनाथ भारती के खिलाफ IPC की धारा 505, 153 A के तहत केस दर्ज किया गया है।

बयान पर सफाई भी दी
AAP संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले पार्टी पंचायत चुनाव में उतरने वाली है। शुक्रवार को चुनाव की तैयारी को लेकर सोमनाथ भारती दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे थे। भारती को अमेठी के अलावा प्रयागराज और रायबरेली जिले का प्रभार दिया गया है। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल मॉडल और योगी सरकार की नीतियों की तुलना की थी। कहा कि हमारा बजट 60 हजार करोड़ हो गया है और हम इसी मॉडल को UP लेकर आए हैं।

‘यूपी में बच्चियों की सुरक्षा के लिए इनके पास पुलिस तो नहीं है, लेकिन स्कूलों की कोई फोटो खींच न ले, इसके लिए ये पुलिस लगा देते हैं। हमारे विधायक यूपी के 75 जिलों में घूम रहे हैं। यहां के अस्पताल को देख रहे हैं। ऐसी बदतर हालत में हैं कि अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं।’

सोमनाथ भारती ने यह बयान क्यों दिया था, इसका उन्होंने रायबरेली जिले में खुलासा किया। बताया कि हाल ही में वे प्रयागराज जनपद गए थे। वहां एक सरकारी अस्पताल की बेड पर मरीजों के साथ कुत्ते बैठे हुए मिले थे। वहां कुत्ते के बच्चे उन्हें टहलते मिले थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post