Bikaner Live

मार्च 2022 तक की बीमा पत्रावलियों का सत्यापन 30 सितंबर तक-राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग
फाइल फोटो

बीकानेर, 23 अगस्त। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा मार्च 2022 तक की बीमा पत्रावलियों का स्कैनिंग व ऑनलाइन अपलोड करके सत्यापन का कार्य अभियान के तहत 30 सितंबर 2022 तक किया जाएगा।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक नरेश राजपुरोहित ने बताया कि जिन बीमेदारों के बीमा प्रीमियम एक व दो खंड दरों पर 2015 से 2021 तक अवधि में किए गए हैं, उनके अधिक कटौती की घोषणा पत्र व रिकॉर्ड बुक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के कार्यालय में उपलब्ध करवाना होगा। इसके अतिरिक्त बीमेदार अपनी एस.एस.ओ. आई डी से बढ़ी हुई प्रीमियम का घोषणा पत्र अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार ही ऋण व दावे निस्तारित किए जा सकेंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!