Bikaner Live

सादुलगंज में रामदेवजी का भव्य जागरण आयोजित- बाबा रामदेव जी के भजनों से भक्तजन हुए आनंदित

बीकानेर। भादवा मास में जागरणों का दौर जारी है। इसी क्रम में सोमवार की रात को सादुलगंज स्थित श्री बाबा रामदेव गार्डन में आयोजित रामदेवजी के भव्य जागरण में कलाकारों ने एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर देर रात तक श्रोताओं को भक्ति रस में डुबोए रखा। रामदेव अग्रवाल, रामदेव कटला एवं श्रीराम कटला कोटगेट की ओर से आयोजित इस जागरण में श्याम मोदी एंड पार्टी के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बाबा रामदेवजी का भजनों के माध्यम से गुणगान किया। साथ ही दिल्ली से आये कलाकारों द्वारा भव्य झांकियों के दर्शन श्रोताओं को करवाएं गए। जिसमें शिव तांडव, कृष्ण रासलीला, कृष्ण-सुदामा मिलन प्रस्तुत किया गया। देर रात तक चले इस जागरण में बीकानेर के मशहूर गायक रफीक सागर और नवदीप बीकानेरी, मुम्बई, श्रीगंगानगर और जोधपुर के प्रसिद्ध गायक राजा अलबेला, सुनीता बागड़ी व ललित लहरिया, सतू अग्रवाल सहित कई कलाकारों अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। जागरण में बाबे के दरबार की भव्य झांकी सजाई गई तथा श्रद्धालुओं को अखंड ज्योत के दर्शन भी कराये गए। कार्यक्रम से जुड़े राजीव मदान ने बताया कि जागरण में सागर वाले रामेश्वरानंद जी महाराज, जुगल किशोर ओझा उर्फ पुजारी बाबा, कमल कल्ला, एडवोकेट सुरेश कुमार शर्मा, अनिल पाहुजा, मनोज कुमार मोदी, दीलीप मोदी, पुनमचंद मोदी, पार्षद शांतिलाल मोदी, कुणाल कोचर, नवरतन सिंह सिसोदिया, राजकुमार मोदी, रमेश सैनी आदि अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!