Bikaner Live

खास बातचीत:’बिग बॉस 14′ से बाहर आते ही जैस्मीन भसीन ने अली गोनी के संग शादी के सपने संजोए, बोलीं-उसके घरवाले भी मान जाते हैं तो हमारी शादी की बात जरूर होगी

एक्टर जैस्मीन भसीन ने ‘बिग बॉस 14’ को अलविदा कह दिया है। इसी के साथ घर में अली गोनी के साथ उनकी जोड़ी भी टूट गई है। शो से एविक्ट होने के बाद जैस्मीन ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। इस दौरान जैस्मीन ने बताया की ‘बिग बॉस’ के जरिए उन्हें अली के लिए प्यार का एहसास हुआ और यही उनकी असली जीत है।

अली के घरवाले भी मान जाएं, तो जरूर होगी शादी की बात
जैस्मीन ने कहा, ‘बिग बॉस’ की वजह से मेरी जिंदगी में सबसे अच्छी चीज हुई है और वो है अली का मेरे लिए प्यार का इजहार। हम दोनों दोस्त थे, लेकिन अपने इस रिश्ते को प्यार का नाम देने से डर लगता था। डर इस बात का था की कहीं प्यार की वजह से दोस्ती का रिश्ता न टूट जाए। मैं उसे खोना नहीं चाहती थी। शो में उनके साथ वक्त बिताकर इस बात का एहसास हुआ की मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं और वो भी करते हैं। इंतजार रहेगा अब अली का शो से बाहर आने का। मेरे घरवालों को अली बहुत पसंद हैं। अगर अली के घरवाले भी मान जाते हैं तो हमारी शादी की बात जरूर होगी। बहुत खुश हूं और इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती हूं।

खुश हूं अली अब तक शो में है मौजूद
जैस्मीन ने आगे कहा, हर सफर कहीं-न-कहीं खत्म तो होता ही है। हालांकि इस शो में मेरा सफर इतनी दूरी तय करने के बाद बीच में ही खत्म हो जाएगा, ऐसा सोचा नहीं था। शो के शुरूआती दौर में मुझे लगता था की ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाऊंगी, लेकिन मैं टिक गई। मैच्योरिटी के साथ-साथ कॉन्फिडेंस भी काफी बढ़ गया था। दुःख तो हुआ है एविक्ट होने का, हालांकि खुशी इस बात की है की अली अब तक शो में मौजूद हैं। उससे दूर होने का भी बहुत दुःख हुआ, मैं घर में उसके साथ बहुत खुश थी। इस शो ने सिखाया की कैसे दुनिया में अलग-अलग किस्म के लोग होते हैं और कैसे इन अलग पर्सनालिटीज को साथ लेकर हमें आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं है।”

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post