Bikaner Live

माताओं ने बेटों के लिए कि बचबारस की पूजा, व्रत
soni

बीकानेर,बच्छ बारस , गाय की परंपरानुसार पुत्रवान महिलाओं ने बछबारस का व्रत रखकर गाय व बछड़े की पूजा की। सुबह ही महिलाओं ने गाय बछड़े को कुमकुम से तिलक कर मोली बांधी और बाजरे के आटे से बने लड्डू को खिलाया। तत्पश्चात कहानी सुनकर पुत्र के पांव के अंगूठे से गोबर से बनी पाल को तुड़वाया। महिलाओं ने गाय-बछड़े की पूजा कर परिवार की खुशहाली की कामना की। गाय-बछड़े को वस्त्र भी चढ़ाए गए। इसके बाद गौ-वत्स की कथा सुनकर परिवार की मंगलकामना और संतान की दीर्घायु की कामना की। घरों में मुंग, मोठ, मक्के व बाजरे के आटे की रोटी और अन्य पकवान बनाए गए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत करने वाली महिलाएं बछबारस के दिन गाय का दूध व उसके उत्पाद, गेहूं से बने खाद्य पदार्थ व लोहे के चाकू से काटी हुई तथा लोहे के बर्तन में पकाई हुई खाद्य सामग्री का उपयोग नहीं करती बल्कि इस दिन पूजन करने वाली महिलाएं शाम होने से पहले भोजन कर लेती है और बाजरे की रोटी, मोठ, सांगरी की सब्जी व भैंस के दूध दही का सेवन करती है।

आज के दिन भैंस की दूध की मांग बढ़ गई बाजार में भैंस का दूध ₹80 किलो तक बिका कई कई जगह पर दूध उपलब्ध था तो कई जगह पर माताओं को निराश होना पड़ा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!