Bikaner Live

वन एवं पर्यावरण मंत्री सहित अनेक विशिष्ठजनों ने श्रीमती आशा देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि…..


बीकानेर, 24 अगस्त। राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामेश्वर डूडी की माताजी श्रीमती आशा देवी के निधन पर बुधवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री हेमाराम चौधरी, सरकारी उप मुख्य सचेतक श्री महेंद्र चौधरी, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ. कृष्णा पूनिया, राजस्थान सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री धीरज गुर्जर, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री पुखराज पाराशर, राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष श्री पवन गोदारा, विधायक श्री वेद प्रकाश सोलंकी, विधायक श्री राजेंद्र विधूड़ी, श्री शिशुपाल सिंह सिसोदिया सहित अनेक विशिष्ठ जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने श्री डूडी के आवास पहुंचकर श्रीमती आशा देवी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया। इस दौरान संभागीय मुख्य वन संरक्षक जयप्रकाश, उप वन संरक्षक (वन्य जीव) सुनील गौड़ और उप वन संरक्षक (आईजीएनपी) वीरेंद्र जोरा आदि मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!