Bikaner Live

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया
हाॅकी के जादुगर थे मेजर ध्यानचंद



29 अगस्त बीकानेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीकानेर महानगर शाखा द्वारा पुरानी गिन्नानी स्थित वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी में मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया गया।
महानगर खेल संयोजक हिमांशु सारस्वत ने बताया कि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक जुनागढ़ नगर संघचालक महेश कुमार खत्री ने मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मेजर ध्यानचंद को हाॅकी खेल में इतने पारंगत थे कि उन्हें हाॅकी का जादूगर कहा जाता है। निवर्तमान नागौर जिला संगठन मंत्री धनंजय सारस्वत ने खेल और राष्ट्रीयता के महत्व को बताते हुए बताया कि मेजर ध्यानचंद ने तात्कालिक जर्मनी राष्ट्रप्रमुख हिटलर द्वारा दिये गये प्रलोभन को त्यागकर भारत देश के लिए खेलना ही स्वीकार किया था। नोबल पब्लिक स्कूल निदेशक विक्रम व्यास ने संबोधित करते हुए कहा कि अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को भाग लेना चाहिए। खेलों के माध्यम से भी विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ा सकते हैं।
इस अवसर पर शिक्षिका सुरभि पुरोहित, शहर भाजपा जिला खेल सहसंयोजिका शोभा सारस्वत, छात्रसंघ महासचिव राजेश साध, संयुक्त सचिव प्रतीक कांटिया, नेशनल मेडलिस्ट तरुण कुमार राठी, गोविंद राम केवटिया, हिमांशु डांगी, वैभव सारस्वत, राष्ट्रीय पदक विजेता दीपा स्वामी, जयश्री बांद्रा तथा दिव्या स्वामी ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के समापन पर महानगर खेल संयोजक हिमांशु सारस्वत ने आगुंतकों का आभार व्यक्त किया।
इससे पहले मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता तथा मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!