Bikaner Live

बिना अनुमति हेडक्वार्टर छोड़ने पर सेरूणा के चिकित्सा अधिकारी को थमाया कारण बताओ नोटिस-सीएमएचओ ने किया मेला रूट के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण

बीकानेर, 30 अगस्त। बिना अनुमति
मुख्यालय छोड़ने पर सेरूणा के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ दौलतराम भारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने मंगलवार को पूनरासर मेला रूट में आने वाले सभी मुख्य स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सेरूणा चिकित्सा अधिकारी अपने ड्यूटी मुख्यालय पर मौजूद नहीं थे जबकि मेले और मौसमी बीमारियों के मद्देनजर विशेष रुप से 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। समय समय पर निर्देश जारी किए गए हैं। नोटिस का 3 दिन में संतोषजनक प्रत्युत्तर ना मिलने पर विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त डॉ अबरार ने
गुसाईसर, नौरंगदेसर, श्रीडूंगरगढ़ व लखासर स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जहां कमोबेश सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। डॉ अबरार ने सभी मेला रुट के स्वास्थ्य केंद्रों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने, समस्त कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करने तथा मेलों के दौरान
मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा का प्रचार के निर्देश दिए। डॉ अबरार के साथ संस्थापन शाखा के जयकुमार मान मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!