Bikaner Live

भविष्य का शहर:यहां न सड़कें होंगी और न कारें, प्रदूषण भी शून्य; सऊदी अरब ने लॉन्च किया 37 लाख करोड़ रु. का प्रोजेक्ट

एक ऐसा शहर, जहां न सड़क होगी और न ही कार। प्रदूषण भी शून्य होगा। अल्ट्रा हाई स्पीड ट्रांजिट सिस्टम, इनेबल्ड ट्रांसपोर्ट और नेक्स्ट जनरेशन फ्रेट सेवा का संचालन होगा। इससे यात्री एक छोर से दूसरे छोर तक महज 20 मिनट में पहुंच सकेंगे।

यह सुनने में अजीब है, लेकिन सच है। दरअसल, 3.40 करोड़ की आबादी वाला सऊदी अरब बिना तेल का भविष्य तलाश रहा है। सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। उन्होंने 170 किमी लंबे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को ‘द लाइन’ का नाम दिया। यह 500 अरब डॉलर (करीब 36.75 लाख करोड़ रु.) में बनने वाले प्रोजेक्ट नियोम का हिस्सा है।

नियोम में करीब 10 लाख लोग रह सकेंगे। नियोम के जरिए 2030 तक 3.80 लाख नौकरियां पैदा होंगी। शहर के बुनियादी ढांचे की लागत 200 बिलियन डॉलर (करीब 14.70 लाख करोड़ रु.) होगी। आगामी दो महीने में काम शुरू होगा और 2025 तक शहर बनकर तैयार हो जाएगा।

सार्वजनिक परिवहन सिस्टम वाला होगा नियोम शहर
प्रोजेक्ट को लेकर क्राउन प्रिंस ने कहा- ‘हम ऐसा क्यों सोचते हैं कि प्रकृति को बचाए रखने के साथ विकास नहीं किया जा सकता है। विकास के साथ हम प्रकृति का त्याग क्यों करते हैं। शहर शून्य कारों, शून्य सड़कों, शून्य उत्सर्जन के साथ मानव जाति के लिए क्रांति होगा। नियोम में एक उच्च गति वाले सार्वजनिक परिवहन सिस्टम होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!