बीकानेर शहर के श्रद्धालु है जो पचास किलोमीटर से लंबी पदयात्रा करके यहां आते हैं। मुख्य मेला शनिवार को है।
श्रीपूनरासर धाम में पुजारी परिवार की ओर से ध्वजारोहण के साथ ही मंदिर में गुरुवार से तीन दिवसीय ऋषि पंचमी मेला महोत्सव शुरू हुआ। इस अवसर पर बाबा के दरबार में धोक लगाने के लिए राज्यभर से लोग पहुंच रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस बार भी एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
बीकानेर से नौरंगदेसर रास्ता जाम बड़ा हनुमान जी मंदिर से लेकर हल्दीराम प्याऊ तक जाम लगा हुआ था गाड़ियां रेंगते रेंगते जा रही थी और पैदल यात्रियों को भी बहुत परेशानी हो रही थी प्रशासन को इसका अनुमान नहीं था इसलिए इस पर इन्होंने ध्यान नहीं दिया सिर्फ हल्दीराम प्याऊ पर पुलिस का जमावड़ा जरूर था वहां से गाड़ियों के लिए रास्ता बदला गया जो नापासर होते हुए जयपुर रोड पकड़ सके ऐसी व्यवस्था की गई थी । जाम में एंबुलेंस में भी फंसी हुई दिखाई दी पुलिस की गाड़ियां भी जाम में फंसी हुई थी। डूंगर कॉलेज के पास उदासर फंटा आदि पर बड़ा जाम लगने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई बहुत से लोग अपनी मोटरसाइकिल लेकर मेला देखने के लिए निकले हुए थे और सेवादारों की पिकअप गाड़ियां ट्रैक्टर आदि जाम में फंसे थे सर्किल के पास बस से आमने-सामने होने से जाम लग रहा था।


सजा गया मंदिर
मेले को लेकर मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है वहीं मंदिर परिसर में गुरूवार को दिनभर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड व रामायणजी के अखंड पाठ चलते रहे। गुरुवार को मंदिर परकोटे सहित जयराम धर्मशाला में “पहले आओ पहले पाओ” की तर्ज पर कमरों का वितरण किया गया। शेष कमरों का वितरण शुक्रवार को किया जाएगा। पुजारी ट्रस्ट के मंत्री महावीर बोथरा ने बताया कि मंदिर परकोटे के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए पुजारी परिवार की ओर से 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुजारी कार्यालय में बैठे कार्यकर्ता एलसीडी के माध्यम से पूरे मेले पर अपनी नजर रख रहे हैं। इधर श्री पूनरासर परायण सेवा समिति की ओर से खेजड़ी बालाजी मंदिर के पास राम चौकी पर शुक्रवार सुबह 9 बजे से संगीतमय सुंदरकांड के पाठों का आयोजन शुरू होगा। श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम दिव्या चौधरी, श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार, सैरुणा एसएचओ रामचंद्र ढ़ाका मेले में व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस जाब्ते के साथ तैनात रहे।




















