Bikaner Live

सेरूणा और पूनरासर के बीच बस ने बाइक सवार अमित सोनी को कुचला
soni

एक बस ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे दो की मौत एक की अमित सोनी की मौके पर मौत हो गई। हादसा सेरूणा और पूनरासर के बीच का बताया जा रहा है। जहां एक बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे की सूचना पर सेरूणा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया…….

बाइक पर तीन युवक सवार थे। जिसमें 2 की मौत हो गई और अमित सोनी, हड़मान रामावत की । तीसरे युवक को मामूली चोटें आई है जिसका नाम भुवनेश बताया जा रहा है। दोनों घायलों को पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। वहीं शव को भी पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि आज पूरनासर हनुमानजी का मेला भरा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे है। निजी बसों के चालक अपने लालच में बसों के तेज गति से चला रहे है ताकि अधिक से अधिक फेरे लगाये जा सके। यह लापरवाही रास्ते में चलने वाले अन्य वाहनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, पुलिस प्रशासन को इस ओर ध्यान देना होगा।cp/lx

सेरुणा और पूनरासर के बीच सिंगल रोड पर आज मेले के कारण काफी भीड़ है। इसी मार्ग पर तेज गति से चल रही एक बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। इनमें अमित, हनुमान रामावत की मौके पर ही मौत हो गई। वो बस के टायर की चपेट में आ गया था। एक गंभीर रूप से घायल है। उसे पुलिस पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंची है। बेहद गंभीर रूप से घायल अमित को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक हनुमान रामावत बीकानेर के नत्थूसर बास एरिया में विवेकनाथ बगीची के पास रहने वाला था। अमित सोनी मुरलीधर व्यास कॉलोनी और एक तीसरा मित्र भुवनेश सुथार महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी के पास विश्वकर्मा कॉलोनी का रहने वाला है। तीनों की उम्र महज 21 से 22 वर्ष के बीच है। तीनों मेले में दर्शन करके वापस लौट रहे थे। हादसा होने के साथ ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल को तुरंत एक अन्य वाहन से बीकानेर के लिए रैफर किया गया। सेरुणा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को सीज कर लिया है जबकि शव हटाकर रास्ता साफ करवाया है। मृतक का शव सेरुणा पीएचसी पहुंचाया गया है। जहां पोस्टमार्टम हो सकता है। मृतक के परिजनों को सूचना की गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। भुवनेश ने ही अपने दोनों मित्रों के घर पर फोन करके जानकारी दी कि हादसा हो गया है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच रहे हैं।cp/db

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!