Bikaner Live

भाजपा विधायक का विवादित बयान:संगीत सोम बोले- कुछ मुस्लिमों को वैज्ञानिकों पर भरोसा नहीं, ऐसे लोग पाकिस्तान जा सकते हैं

भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा है कि देश के कुछ मुस्लिमों को हमारे वैज्ञानिकों और पुलिस पर भरोसा नहीं। वे प्रधानमंत्री पर भी विश्वास नहीं करते। लेकिन, उन्हें पाकिस्तान पर भरोसा है। ऐसे लोग चाहें तो पाकिस्तान जा सकते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों पर शक नहीं करें।

संगीत सोम मंगलवार को उत्तर प्रदेश के चंदौसी में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि विपक्ष समेत कुछ दूसरे लोगों के कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाने को लेकर उन्होंने जवाब दिया।

‘केजरीवाल की बुद्धि भ्रष्ट हो गई’
संगीत सोम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा। उन्होंने आप के विधायक सोमनाथ भारती को लेकर कहा कि कुछ महीने जेल में बिताने की वजह से सोमनाथ गुंडों जैसी बातें कर रहे हैं। केजरीवाल की बुद्धि भी भ्रष्ट हो गई है।

‘अखिलेश ने UP को मुगल सल्तनत बना दिया था’
भाजपा विधायक ने कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में धरने पर बैठे लोग किसान नहीं हैं, बल्कि वे किसान विरोधी हैं। सोम ने इससे पहले चंदौसी में ही भारतीय युवा मोर्चा के कार्यक्रम में UP के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। सोम ने कहा कि अखिलेश के शासन में UP मुगल सल्तनत बन गया था। अखिलेश इस सल्तनत के आखिरी शासक होंगे, क्योंकि उन्हें अब दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!